Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025: महिलाओं को मिल रहा घर बैठे काम करने का मौका, 4525 पदों पर भर्ती शुरू

Mukhyamantri Work From Home Yojana: यदि आप घर में रहकर ही रोजगार करना चाहती है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की शुरुआत की गई है। आज के समय में बहुत सी महिलाएं बाहर जाकर नौकरी नहीं कर पातीं, लेकिन उनके अंदर हुनर की कोई कमी नहीं होती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है ताकि महिलाएं अपने घर से ही ऑनलाइन काम कर सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मज़बूत बना सकें। इसमें आवेदन के लिए ज्यादा पढ़ाई की जरूरत भी नहीं है, केवल 8वीं या 10वीं पास महिलाएं भी मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का हिस्सा बन सकती हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को सरकारी और निजी दोनों सेक्टर की नौकरियां दी जा रही हैं।
फिलहाल 4525 पदों पर भर्ती शुरू
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, और इस दिशा में सरकार ने ठोस कदम भी उठाया है। इस योजना के पहले चरण में 20,000 महिलाओं को घर से काम करने का अवसर मिलेगा। फिलहाल 4525 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है और योग्य महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
महिलाओं को उनके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए जानकारी दी जाएगी और फिर वे अपने घर से ही काम शुरू कर सकती हैं। योजना को और ज्यादा फैलाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके। इस योजना से जुड़कर लाभ पाने का सबसे बेहतर एवं सरल तरीका से ऑनलाइन आवेदन, जो महिलाएं घर बैठे ही पूरा कर सकती है।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता
- आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
- महिला अभ्यर्थी भारत की नागरिक और राजस्थान के मूल निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना में आवेदन के लिए महिला ने कम से कम 8वीं या 10वीं कक्षा पास की हो।
- विधवा, तलाकशुदा, विकलांग, हिंसा पीड़ित या आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इसमें प्राथमिकता मिलेगी।
- महिला के पास अपना एक्टिव मोबाइल नंबर और जन आधार कार्ड होना जरूरी है।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- उम्र का प्रमाण पत्र (जैसे जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल का प्रमाण पत्र)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- विधवा प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- अनुभव प्रमाण पत्र (अगर हो)
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में आवेदन करना बहुत ही आसान है इसके लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक पोर्टल mahilawfh.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा, जहां आपको सबसे पहले करंट अपॉर्चुनिटी की सेशन में क्लिक करना है। जहां आपको सभी नौकरियां की लिस्ट देखने को मिलेगी। अब जिस नौकरी में आप आवेदन करना चाहती हैं, उसके सामने दिए गए Apply लिंक पर क्लिक करना है।
अगर आप पहली बार आवेदन कर रही हैं तो “New User Registration” पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद जन आधार और आधार नंबर डालकर OTP से वेरिफाई करना होगा। फिर आपको मिले यूज़रनेम और पासवर्ड से लॉगिन करके जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने हैं। फॉर्म सबमिट करते ही आपको SMS के जरिए आवेदन की पुष्टि मिल जाएगी।
LATEST SARKARI YOJANA 2025 | CLICK HERE |
FOLLOW US ON FB PAGE | CLICK HERE |
JOIN OUR YOUTUBE CHANNEL | CLICK HERE |
JOIN OUR WHATSAPP GROUP | CLICK HERE |
JOIN OUR TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
More Pages:-