1000+ Madhya Pradesh GK Questions and answers
Q.मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तुलसी सम्मान किस क्षेत्र में दिया जाता है?
A. लोककला
B. साहित्य
C. संगीत
D. हिंदी कविता
Answer: A लोककला.
Notes:
तुलसी सम्मान की शुरुआत 1983-84 में हुई। यह मध्यप्रदेश लोककला में कार्य के लिए दिया जाता है। इसमें विजेता की एक लाख रुपये मिलते हैं।
Q.नृत्य महोत्सव के लिए कौन सा शहर प्रसिद्ध है?
A. ओरछा
B. खजुराहो
C. भोपाल
D. चन्देरी
Answer: B खजुराहो.
Notes:
मध्यप्रदेश कला परिषद द्वारा खजुराहो नृत्य महोत्सव प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह 2010 से शुरू हुआ और 1 फरवरी से 7 फरवरी तक मनाया जाता है।
Q.घाटीगाँव वन्यजीव अभ्यारण्य किस प्रदेश में है?
A. झारखंड
B. बिहार
C. महाराष्ट्र
D. मध्य प्रदेश
Answer: D मध्य प्रदेश.
Notes:
घाटीगाँव वन्यजीव अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में है और 511 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यहाँ चीतल, बंदर, नीलगाय, लकड़बग्घा आदि पाए जाते हैं।
Q.रातापानी टाइगर रिज़र्व किस प्रदेश में है?
A. मध्य प्रदेश
B. सिक्किम
C. राजस्थान
D. कर्नाटक
Answer: A मध्य प्रदेश.
Notes:
रातापानी टाइगर रिज़र्व मध्य प्रदेश में रायसेन जिले में है और 823.84 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इसमें कुछ पर्वत चोटियाँ हैं। यहाँ बाघ, तेंदुआ, जंगली कुत्ते, लकड़बग्घा, सियार, लोमड़ी, सांभर, नीलगाय आदि पाए जाते हैं।
Q.निम्नलिखित में कौन सी नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश में नहीं है?
A. चंबल
B. बनास
C. वैनगंगा
D. शिप्रा
Answer: B बनास.
Notes:
बनास नदी राजस्थान के अरावली पहाड़ो से निकलती है। चंबल इंदौर के महो कस्बे से, शिप्रा धार में विंध्य श्रेणी से और वैनगंगा सियोनी जिले में सतपुड़ा से निकलती है।
Q.मध्य प्रदेश में स्थित कितने बायोस्फीयर रिजर्व यूनेस्को, मैन और बायोस्फीयर रिजर्व कार्यक्रम के आधार पर विश्व नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल हैं?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 5
Answer: A 2.
Notes:
यूनेस्को के अनुसार दुनिया के 120 देशों में 651 अभ्यारण्य हैं जिनमें 18 भारत में हैं इनमें 3 मध्य प्रदेश में हैं जिनमें से 2 स्कीम में शामिल हैं।
Q.मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा कौन सी बोली लोगों द्वारा बोली जाती है?
A. बुंदेली
B. बघेली
C. निमाड़ी
D. मालवी
Answer: A बुंदेली.
Notes:
बुंदेली बोली मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड हिस्से में बोली जाती है जिसमें झांसी, बाँदा, चित्रकूट, दतिया, टीकमगढ़, रथ, ललितपुर, सागर, दमोह, ओराई ,पन्ना, हमीरपुर, महोबा, बाँदा, नरसिंहपुर, अशोकनगर, छतरपुर जिले आते हैं।
Q.पवित्र शहर महेश्वर किस जिले में है?
A. खंडवा
B. इंदौर
C. बुरहानपुर
D. खरगौन
Answer: D खरगौन.
Notes:
महेश्वर को 2014 में पवित्र शहर घोषित किया गया। यह नर्मदा नदी के किनारे है और खरगोन जिले में है।
Q.निम्नलिखित में कौन सा क्षेत्र मध्य प्रदेश का नहीं है?
A. हाड़ौती
B. गिर्द
C. महाकोशल
D. नीमर
Answer: A हाड़ौती.
Notes:
हाड़ौती क्षेत्र राजस्थान के बूंदी, कोटा, झलवर जिले में है।गिर्द, महाकोशल, नीमर, मालवा, बुंदेलखंड क्षेत्र मध्य प्रदेश में है।
Q.कौन सा मिलान सही नहीं है?
A. रानेह जलप्रपात -केन नदी
B. कपिधारा जलप्रपात- नर्मदा नदी
C. चचाई जलप्रपात- बीहड़ नदी
D. पाताल पानी जलप्रपात- शिप्रा नदी
Answer: D पाताल पानी जलप्रपात- शिप्रा नदी.
Notes:
पाताल पानी जलप्रपात इंदौर जिले में चोरल नदी पर है। रानेह जलप्रपात छतरपुर जिले में, कपिधारा अनुपुर और चचाई रेवा जिले में है।