झारखंड सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न-उत्तर (Jharkhand GK in Hindi)
प्राचीन और मध्यकाल
झारखंड क्षेत्र का इतिहास पाषाण युग से ही शुरू होता है, जहाँ मनुष्य के निवास के प्रमाण मिले हैं। यहाँ ताम्रपाषाण युग के तांबे के उपकरण और ईसा पूर्व दूसरी सहस्राब्दी के मध्य में लौह युग में प्रवेश के साक्ष्य मिलते हैं। मगध साम्राज्य की स्थापना से पूर्व ही यह क्षेत्र एक स्वतंत्र भू-राजनीतिक इकाई के रूप में पहचाना जाता था। इस क्षेत्र का उल्लेख ऐतरेय ब्राह्मण जैसे प्राचीन ग्रंथों में भी मिलता है। महाभारत में इसे पुंडरिक देश या पशुभूमि कहा गया है, जबकि अथर्ववेद में इसे व्रात्य प्रदेश कहा गया है।
प्राचीन काल में, इस क्षेत्र में नागवंश, सिंह वंश, ढाल वंश, और मान वंश जैसे कई क्षेत्रीय राजवंशों का शासन रहा। मध्यकाल में, मुगल शासन के दौरान यह क्षेत्र जहाँगीर और औरंगज़ेब के समय में उनके नियंत्रण में आया, लेकिन यह अक्सर मुगल विरोधी अफगानों का आश्रय स्थल भी रहा। मुगल काल में इसे खुखरा या छोटा नागपुर के नाम से जाना जाता था।
झारखंड सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न-उत्तर (Jharkhand GK in Hindi)
झारखंड सामान्य ज्ञान से जुड़े 100 सबसे महत्वपूर्ण सवाल और जवाब (Top 100 Jharkhand GK Questions in Hindi) इस प्रकार हैं-
| प्रश्न | उत्तर |
| झारखंड राज्य का गठन कब हुआ? | 15 नवंबर 2000 |
| झारखंड किस राज्य से अलग होकर बना? | बिहार |
| झारखंड में कितने जिले हैं? | 24 |
| झारखंड बनते समय राज्य में कितने जिले थे? | 18 |
| झारखंड का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है? | 15 नवंबर |
| झारखंड में कितने जनजातीय समूह हैं? | 32 |
| झारखंड में कितने विश्वविद्यालय हैं? | 7 |
| झारखंड में मिट्टी के कितने प्रकार हैं? | 6 |
| झारखंड राज्य का आकार किसके समान है? | चतुर्भुज |
| झारखंड राज्य का राजकीय पशु कौन सा है? | हाथी |
| झारखंड राज्य का राजकीय पक्षी कौन सा है? | कोयल |
| झारखंड राज्य का राजकीय पुष्प कौन सा है? | पलाश |
| झारखंड का शिमला किसे कहा जाता है? | रांची |
| झारखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना कब शुरू हुई? | 2001 |
| झारखंड क्षेत्र स्वागत परिषद का गठन कब हुआ था? | 9 अगस्त 1995 |
| झारखंड में अनुसूचित जातियों का प्रतिशत कितना है? | 12.1% |
| झारखंड में सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला कौन सा है? | रांची |
| झारखंड में न्यूनतम महिला साक्षरता वाला जिला कौन सा है? | पाकुड़ |
| झारखंड में न्यूनतम पुरुष साक्षरता वाला जिला कौन सा है? | पाकुड़ |
| झारखंड का सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला कौन सा है? | धनबाद |
| झारखंड में महिला साक्षरता का प्रतिशत कितना है? | 56.21% |
| झारखंड में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है? | लोहरदगा |
| झारखंड में कुल कितने प्रखंड हैं? | 259 |
| झारखंड में कुल कितने अनुमंडल हैं? | 35 |
| झारखंड में पुलिस मैनुअल किस वर्ष लागू हुआ था? | 1861 |
| झारखंड में लौह इस्पात उत्पादन कब शुरू हुआ? | 1913 |
| झारखंड में एल्युमिनियम उद्योग की स्थापना कब हुई थी? | 1937 |
| रांची में HEC का कारखाना किस देश के सहयोग से लगा? | चेकोस्लोवाकिया |
| झारखंड में किस नदी पर तिलैया जल विद्युत परियोजना स्थित है? | बराकर |
| राज्य में चांडिल जल विद्युत योजना किस नदी पर है? | स्वर्णरेखा |
| गंगा नदी झारखंड के किस जिले में बहती है? | साहिबगंज |
| हुंडरू जलप्रपात किस जिले में है? | रांची |
| मैथन जल विद्युत केंद्र झारखंड के किस जिले में स्थित है? | धनबाद |
| झारखंड में चावल अनुसंधान केंद्र किस जिले में स्थित है? | हजारीबाग |
| झारखंड धाम किस जिले में स्थित है? | गिरिडीह |
| राज्य में सूर्य मंदिर कहां स्थित है? | बुंडू |
| झारखंड में कृषि के लिए सबसे विकसित क्षेत्र कौन सा है? | उत्तर-पूर्वी सीमांत कृषि प्रदेश |
| झारखंड में सिंचाई के लिए सबसे अधिक किस संसाधन का उपयोग किया जाता है? | कुएं |
| झारखंड के किस क्षेत्र में सबसे अधिक नलकूप सिंचाई होती है? | लोहरदगा |
| झारखंड में साइंस सिटी की स्थापना कहां की जा रही है? | रांची |
| झारखंड राज्य में राजमहल ट्रैप कहां स्थित है? | उत्तर-पूर्वी भाग में |
| झारखंड में सबसे अधिक कौन सा शैल पाया जाता है? | आर्कियन शैल |
| राजमहल ट्रैप की औसत ऊंचाई कितनी है? | 400 मीटर |
| झारखंड के किस क्षेत्र को खनिज भंडार कहा जाता है? | दामोदर घाटी |
| झारखंड राज्य की पूर्व से पश्चिम लंबाई कितनी है? | 463 किमी |
| झारखंड राज्य का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना है? | 380 किमी |
| झारखंड का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है? | 2.42 प्रतिशत |
| झारखंड राज्य का सबसे ठंडा स्थान कौन सा है? | नेतरहाट |
| झारखंड राज्य का सबसे ऊंचा क्षेत्र कौन सा है? | नेतरहाट |
| झारखंड की कौन सी नदी कीकट नाम से प्रसिद्ध है? | पुनपुन |
| झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? | बाबूलाल मरांडी |
| झारखंड में छोटानागपुर टेनेंसी कानून किस वर्ष बना? | 1908 |
| जतरा टाना भगत ने किस वर्ष शुद्धि आंदोलन शुरू किया था? | 1914. |





